राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, CM भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी
Udaipur Times, Rajasthan Roadways New Buses:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर के अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से रोडवेज की 144 नई बसों को पूजन के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बस चालकों के साथ संवाद करते हुए ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। Rajasthan Roadways New Buses
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगातार सार्वजनिक परिवहन सेवा का विस्तार किया जा रहा है, ताकि आमजन को सुरक्षित, सुलभ और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध हो सके। हमारी सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के हर कोने में परिवहन सुविधा पहुंचाना है। आज रवाना की गई 144 नई बसों के संचालन से प्रदेश के लाखों यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी। Rajasthan Roadways New Buses
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रभावी प्रबंधन और पारदर्शी कार्यप्रणाली के कारण राजस्थान रोडवेज घाटे से निकलकर लाभ की स्थिति में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने वित्तीय अनुशासन स्थापित कर रोडवेज कर्मचारियों को समय पर वेतन देना सुनिश्चित किया है। Rajasthan Roadways New Buses
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें
राजस्थान पथ परिवहन निगम लिमिटेड (RSRTC) की नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें बेहतर तकनीक, सुरक्षा मानकों और अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे, लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम, पैनिक बटन, उद्घोषणा प्रणाली, आपातकालीन सचेतक प्रणाली तथा रिवर्स सेंसर की व्यवस्था की गई है। वहीं, यात्रा के दौरान आवश्यक एवं आपातकालीन सूचनाओं के प्रसारण, यात्रियों के मनोरंजन तथा निगम की गैर-संचालन आय में वृद्धि के उद्देश्य से वैशाली नगर आगार को आवंटित 5 नई बसों में एलईडी टीवी लगाए गए हैं। आगामी चरणों में अन्य आगारों की बसों में भी एलईडी स्थापित की जाएंगी। बसों में आगे एवं पीछे एलईडी डेस्टिनेशन बोर्ड लगाए गए हैं तथा प्रत्येक सीट पर मोबाइल चार्जिंग की सुविधा है। Rajasthan Roadways New Buses
इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद मंजू शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।
