राजस्थान रोडवेज ने बिवाई-खाटूश्यामजी बस सेवा शुरू की
| Aug 7, 2026, 19:09 IST
Udaipur Times, Rajasthan Roadways: उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने आज शुक्रवार को दौसा जिले के बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान बिवाई से खाटूश्यामजी के बीच एक स्पेशल बस सेवा शुरू की। Rajasthan Roadways
इस अवसर पर उन्होंने बिवाई से खाटूश्यामजी रोडवेज (RSRTC) बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। Rajasthan Roadways
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ऋतुराज शर्मा, रोशन सैनी, डॉ. सुमेश विजय, देवेंद्र शर्मा, सीताराम सैनी, सुरेश आभानेरी, महिपाल सिंह, ममता सैनी, पंचायत समिति विकास अधिकारी नितेश सैनी, रोडवेज प्रबंधक शक्ति सिंह सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। Rajasthan Roadways
