राजस्थान रोडवेज ने उदयपुर-मनासा नई बस सेवा की शुरू, रोजाना मिलेगी सुविधा
Udaipur Times: Rajasthan Roadways: 21 जुलाई 2026: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने उदयपुर से मध्य्प्रदेश के मनासा रुट के लिए एक नई बस सेवा शुरू की है। उदयपुर से मध्य्प्रदेश आने जाने वाले यात्रियों को नियमित बस सुविधा मिलेगी।Rajasthan Roadways
राजस्थान रोडवेज द्वारा शुरू की गई यह बस 3×2 सीटर श्रेणी की होगी, जिससे यात्रियों को आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा। यह सेवा विशेष रूप से उदयपुर और मध्यप्रदेश के बीच नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगी। Rajasthan Roadways
यह रहेगी समय सारिणी
उदयपुर मनासा बस सुबह 7:15 बजे से प्रतिदिन उदयपुर के केंद्रीय बस स्टैंड उदियापोल से रवाना होगी। वापसी में यह बस दोपहर 1:10 (13:10) बजे मनासा से रवाना होकर शाम 6:00 (18:00) बजे उदयपुर पहुंचेगी। Rajasthan Roadways
