Udaipur Times, Travel Update: रोडवेज की बसों मे यात्रियों को सुविधा देने के लिए आगामी वित्तीय वर्ष 2026-2027 मे राजस्थान रोडवेज अपने बेड़े मे 200 नई बसें शामिल करने जा रहा है।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने नई BS-6 सुपर एक्स्प्रेस ब्लू लाइन के बसों की बॉडी तैयार करने के लिए करीब 34 करोड़ का e-टेंडर जारी किया है।
e-टेंडर की शर्तों के अनुसार बस बॉडी और सामग्री की 2 साल या 3 लाख किलोमीटर की वारंटी भी तय की है। चेसिस मिलने के 40 दिनों के अंदर बस बॉडी तैयार करनी होगी। निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं होने पर संबंधित फर्म पर 2000 रुपये प्लस GST प्रतिदिन का जुर्माना लगाया जाएगा। टेंडर हेतु ऑनलाइन आवेदन 18 से 31 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे तक) स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद 1 सितंबर 2026 को तकनीकी बोली खोली जाएगी।
नए BS-6 इंजन वाली 3x2 सीटींग बसों मे सफर के दौरान झटके कम लगेंगे। यह बसें पूरी तरह रैटल प्रूफ, डस्ट प्रूफ और लीक प्रूफ होगी। महिलाओ और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों मे 5 मेगा पिक्सेल के दो CCTV कैमरा भी होंगे। इनमे 1TB डेटा स्टोरेज की क्षमता वाला MNVR भी होगा जिसमे 15 दिनों तक वीडियो रिकार्ड रहेगा।