राजस्थान रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 900 नई बसें

 | 
Rajasthan Roadways Introduce 900 New Buses

 

Udaipur Times, Rajasthan Roadways, Rajasthan News: राजस्थान के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है । राजस्थान रोडवेज के बेड़े मे 900 नई बसें शामिल की जाएगी। Rajasthan Roadways

राजस्थान रोडवेज के बेड़े को मजबूत करने के लिए एसी एवं ब्लू लाइन बसों तथा इलेक्ट्रिक बसों सहित लगभग 900  नई बसों को शामिल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। Rajasthan Roadways Introduce 900 New Buses

वहीं  उदयपुर समेत अजमेर,  भरतपुर,  दूदू,  कोटा और अलवर सहित प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों एवं कस्बों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टैंडो का निर्माण तथा जीर्णोद्धार के कार्य प्रगतिरत हैं। Rajasthan News

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग तथा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने प्रदेश में आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं आधुनिक परिवहन सेवाएं के विस्तार के लिए प्रगतिरत परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। Rajasthan Roadways Introduce 900 New Buses

 बैठक में परिवहन विभाग आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा सहित परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग तथा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। Rajasthan Roadways

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News