मावली मारवाड़ जंक्शन गेज परिवर्तन के लिए राजसमंद विधायक ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
Udaipur Times, Rajsamand News: राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मेवाड़ एवं राजसमंद क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार तथा यात्री सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने की मांग की है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने पत्र में मावली–मारवाड़ जंक्शन रेलमार्ग के आमान परिवर्तन के द्वितीय चरण को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस रेलमार्ग का विस्तार मेवाड़ और मारवाड़ क्षेत्र के बीच रेल संपर्क को मजबूत करने के साथ व्यापार, पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करेगा। Mavli-Marwar Guage Conversion
उन्होंने उदयपुर से नई दिल्ली और उदयपुर से मुंबई के लिए वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस प्रारंभ करने की मांग की है। इससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए आधुनिक एवं सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। Udaipur Rail Connectivity
साथ ही, उदयपुर–जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन पुनः प्रारंभ करने का आग्रह किया है, जिससे प्रदेश की राजधानी और मेवाड़ के बीच आवागमन सुगम हो सके।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने उदयपुर–ऋषिकेश यात्री रेलगाड़ी को प्रतिदिन संचालित करने की मांग भी उठाई है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश एवं हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं सहित आम यात्रियों के लिए इस रेल सेवा का दैनिक संचालन अत्यंत उपयोगी होगा। Udaipur-Rishikesh Express
इन रेल सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने रेल मंत्री से सभी मांगों पर प्राथमिकता से विचार कर आवश्यक स्वीकृति एवं कार्यवाही करने का आग्रह किया है।