राजस्थान के मालाखेडा में रानीखेत ट्रेन के ठहराव की शुरूआत

 | 
Ranikhet Express Halt st malakheda Station

Udaipur Times, Railway News: राजस्थान के रेतीले धोरो से उत्तराखंड की बर्फीली वादियों तक चलने वाली जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव अब अलवर जिले के मालाखेड़ा स्टेशन पर भी होगा।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मालाखेडा रेलवे स्टेशन पर जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव के शुभारम्भ कार्यक्रम में शिरकत कर ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। Ranikhet Express

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर डिविजन के डीआरएम रवि जैन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रानीखेत एक्सप्रेस का मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया गया है। Malakhera Station

गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस मालाखेड़ा स्टेशन पर प्रातः 7:46 बजे पहुंचेगी तथा 7:48 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस मालाखेड़ा स्टेशन पर सायं 17:20 बजे पहुंचेगी तथा 17:22 बजे प्रस्थान करेगी। Kathgodam-Jaisalmer Ranikhet Express

मालाखेड़ा स्टेशन पर रानीखेत ट्रेन का ठहराव की क्षेत्रवासियों की लंबे समय की मांग पूर्ण होने के साथ आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

आपको बता दे की गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस जैसलमेर से डेली 2:40 बजे रवाना होकर अगले दिन 5:05 बजे काठगोदाम पहुँचती है। जबकि गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस डेली रात 20:40 बजे काठगोदाम से रवाना होकर अगले दिन रात 23:30 बजे जैसलमेर पहुँचती है। Jaisalmer-Kathgodam Ranikhet Express

मार्ग मे यह ट्रेन पोकरण, रामदेवरा, फलोदी, मारवाड़ लोहावट, राइका बाग, जोधपुर, भगत की कोठी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़म मालाखेड़ा, अलवर, खैरथल, बावल, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गुड़गांव, दिल्ली केंट, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली, साहिबाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, बिलासपुर रोड, रुद्रपुर सिटी, लाल कुआं और हल्द्वानी पर ठहराव करती है। Indian Railways 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News