रतलाम उदयपुर रेल 25 मई को आंशिक रद्द रहेगी
रतलाम के स्थान पर नीमच से संचालित होगी
उदयपुर 23 मई 2025। पश्चिम रेलवे पर रतलाम मंडल के रतलाम-नीमच रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के अर्न्तगत जावरा-ढोढर स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य हेतु दिनांक 25 मई 2025 को ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रतलाम-उदयपुर सिटी रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवा
- गाडी संख्या 19327, रतलाम-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 25 मई 2025 को रतलाम के स्थान पर नीमच से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा रतलाम-नीमच के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
