रतलाम उदयपुर 28 फ़रवरी को रतलाम की बजाय चित्तौड़गढ़ से चेलगी

पश्चिम रेलवे के मल्हारगढ-मंदसौर स्टेशनो के मध्य दोहरीकरण कार्य

 | 
indian railway

उदयपुर 25 फरवरी 2026। पश्चिम रेलवे द्वारा मल्हारगढ-मंदसौर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। 

आंशिक रद्द रेलसेवाए (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 19327, रतलाम-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 28 फरवरी 2026 को रतलाम के स्थान पर चित्तौडगढ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रतलाम-चित्तौडगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रेगुलेट रेलसेवाए (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 09723, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 25 फरवरी 2026 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 1 घंटे 30 मिनट रेगूलेट रहेगी। 
  2. गाडी संख्या 20497, रामेश्वरम-फिरोजपुर कैंट रेलसेवा जो दिनांक 24 फ़रवरी 2026 को रामेश्वरम् से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 20 मिनट रेगूलेट रहेगी।

#Ratlam #Udaipur #RajasthanRailway #RailwayNews #Chittorgarh #WesternRailway #RajasthanNews #Udaipur #TrainUpdate #RailNews #IndianRailways  #Rajasthan