रतलाम-उदयपुर रेल 28 से 30 जुलाई तक नीमच से संचालित होगी
दोहरीकरण कार्य के कारण रतलाम-उदयपुर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी
उदयपुर 28 जुलाई 2025। रतलाम मंडल के रतलाम-नीमच रेलखण्ड के ढोढर-दलौदा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रतलाम-उदयपुर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 19327, रतलाम-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 28 जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2025 तक रतलाम के स्थान पर नीमच से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा रतलाम-नीमच के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
