मावली जंक्शन पर 'ट्रैवल हेल्प डेस्क' का संचालन शुरू

यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम
 | 
Travel Help desk at Mavli Junction

उदयपुर 4 मई 2026। उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और सहायता को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन द्वारा मावली जंक्शन पर एक 'यात्री सहायता और सूचना कियोस्क' ( ट्रैवलर हेल्प एंड इनफार्मेशन कियोस्क) स्थापित किया गया है। इस हेतु अनुबंध उदयपुर की फर्म 'मैसर्स गोपाल टूर' को प्रदान किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव के अनुसार, यह अनुबंध तीन वर्ष की अवधि (अप्रैल 2026 से अप्रैल 2029 तक) के लिए प्रभावी होगा। इस कियोस्क का उद्देश्य रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को यात्रा संबंधी जानकारी और आवश्यक सहायता प्रदान करना है। आवंटित किया गया कियोस्क 10 फीट x 6 फीट के निर्धारित आकार में मावली जंक्शन के प्रमुख स्थान पर स्थापित किया गया है। फर्म द्वारा रेलवे को सालाना लगभग  ₹60 हजार का लाइसेंस शुल्क देय होगा, जिससे रेलवे के गैर-किराया राजस्व में भी वृद्धि होगी। फर्म को सभी सुरक्षा मानकों, अग्नि सुरक्षा नियमों और अनुबंध की शर्तों का कड़ाई से पालन करना होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अशोक चौहान ने बताया कि मावली स्टेशन पर स्थापित की गई इस 'ट्रैवल हेल्प डेस्क' (कियोस्क) के माध्यम से यात्रियों को यात्रा, पर्यटन और स्थानीय परिवहन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। । इस नई सुविधा से मावली स्टेशन पर आने-जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को काफी सहूलियत होने की उम्मीद है। मावली स्टेशन पर इस प्रकार के नवाचार को शुरू करने में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मावली विकाश मीणा के विशेष प्रयास रहे।

#UdaipurNews #MavliJunction #RajasthanRailway #IndianRailways #NorthWesternRailway #AjmerDivision #TravelHelpDesk #RailwayNews #TourismUdaipur #LocalTransport #Passenger सुविधा #UdaipurUpdates #RajasthanNews
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News