प्री-वेडिंग शूट की पसंदीदा रायता हिल्स अब बनेगी पर्यटन केंद्र
उदयपुर 16 मई 2026। शहर से तक़रीबन 20 किलोमीटर दूर अरावली की वादियों में बसा रायता हिल्स प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। अब इस हिल्स को औपचारिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है।
रायता हिल्स के सर्पीले रास्ते और पहाड़िया प्री वेडिंग शूट और कमर्शियल एड शूटिंग के लिए पहली पसंद बने हुए है। बावजूद इसके यहाँ पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। अब यहाँ एक विशेष व्यू पॉइंट विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए विश्राम गृह, रेस्ट हाउस और चाय नाश्ते के लिए व्यवस्थित फ़ूड कोर्ट बनाया जाएगा।
उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने बताया कि "रायता में प्रतिदिन औसतन 500 से 1000 पर्यटक पहुँच रहे है। जबकि रविवार को यह संख्या इतनी बढ़ जाती है कि कई बार जाम तक के हालात बन जाते है। हाल ही उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ हुई बैठक में मैंने ये मुद्दा उठाया था। उनके निर्देशानुसार अब वन विभाग, पर्यटन, पर्यावरण और PWD की टीम संयुक्त सर्वे कर जल्द ही रिपोर्ट सौपेंगी।"
#RaytaHills #Udaipur #UdaipurTourism #RajasthanTourism #AravalliHills #TourismDevelopment #TravelUdaipur #IncredibleRajasthan #NatureTourism #UdaipurNews
