उदयपुर में दिसंबर में G-20 शेरपा ने दी थी हवाई सफ़र को रफ्तार


उदयपुर में दिसंबर में G-20 शेरपा ने दी थी हवाई सफ़र को रफ्तार

अब इस वेडिंग सीजन में बन सकता है यात्रीभार का नया रिकॉर्ड

 
foreign tourists in Udaipur Tourism Boost

उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट से पहली बार लगातार दो माह में डेढ़ लाख से ज्यादा यात्रियों ने हवाई सफ़र किया है। उदयपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से दिसंबर से जनवरी में यात्रीभार और उड़ान भरने वाली एयरक्राफ्ट का आंकड़ा पेश किया है। उदयपुर से जनवरी में 1367 फ्लाइट ने उड़ान भरी.जिसमें 152263 यात्रियों ने हवाई सफ़र किया, वहीं दिसंबर 2022 में 175865 यात्रियों ने किया था।

लेकसिटी में जनवरी माह में घूमने के​ लिए रिकॉर्ड तोड़ टूरिस्ट आए हैं। कोरोना के बाद पहली बार इतनी संख्या में टूरिस्ट आने से जनवरी माह का बीते 14 साल का रिकॉर्ड टूटा है। झीलों की नगरी की सुंदरता और यहां के ऐतिहासिक भवनों को देखने आने वालों में देश ही नहीं, विदेशी टूरिस्ट की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। विदेश से आने वाले पर्यटकों मे विशेष रूप से अमेरिका, यूके, फ्रांस और इजराइल जैसे देशों से यात्री उदयपुर निहारने आए।

पर्यटक बिभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में जनवरी से दिसम्बर तक हर माह 12 साल के रिकॉर्ड तोड़ टूरिस्ट यहां आए है। जबकि जनवरी माह को टूरिस्ट का जाता हुआ सीजन माना जाता है। दिसम्बर 2022 में सीजन होने के कारण करीब सवा दो लाख पर्यटक आए थे।

पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि आंकड़े बता रहे हैं कि उदयपुर शहर को देश विदेश में कितना पसंद किया जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पर्यटन विभाग और प्रशासन की तरफ से भी लगातार पर्यटकों की सुविधाओं के लिए विकास के कार्य जारी  हैं।

 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal