Udaipur Times, Railway News: उत्तर प्रदेश के महानगर कानपुर से देश की राजधानी दिल्ली तक एक और नई ट्रेन कल दिनांक 19 नवंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। ओवर नाइट चलने वाली ट्रेन से कानपुर दिल्ली के बीच सफर करने वालों को एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। Indian Railways
गाड़ी संख्या 14153 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस नियमित रूप से कानपुर सेंट्रल से रात 20:40 बजे रवाना होकर सुबह दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनस पर 4:50 बजे पहुँच जाएगी। Kanpur Central-Anand Vihar Terminus Express
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14154 आनंद विहार टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस नियमित रूप से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनस से रात 23:25 बजे रवाना होकर सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुँच जाएगी। Anand Vihar Terminus-Kanpur Central Express
मार्ग मे यह ट्रेन फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद स्टेशन पर ठहराव करेंगी।