राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए राहत, हिसार-खडकी स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी
Udaipur Times, Railway News: 13 जुलाई 2026। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु राजस्थान से गुज़रने वाली हरियाणा के हिसार से महाराष्ट्र के पुणे के खड़की स्टेशन तक संचालित होने वाले हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। Railway News
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुर्दशन के अनुसार गाडी संख्या 04725/04726, हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल संचालन अवधि हिसार से दिनांक 19.07.26 को (01 ट्रिप) एवं खडकी से दिनांक 20.07.26 को ( 01 ट्रिप) में विस्तार किया जा रहा है। Railway News
नोट-उपरोक्त रेलसेवा का संचालन समय एवं ठहराव यथावत रहेगा।
आपको बता दे की इस गाड़ी का ठहराव सादुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वड़ोदरा, भरुच, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण, लोनावला और चिंचवाड़ में मार्ग में दोनों तरफ रहता है। Railway News
