RTDC के इन 9 होटलों का लुक बदलते ही बढ़ा राजस्व


RTDC के इन 9 होटलों का लुक बदलते ही बढ़ा राजस्व

इस समय इनके सभी कमरे एडवांस बुक चल रहे हैं

 
RTDC Hotel Kajri udaipur

उदयपुर,19 अक्टूबर । झीलों की नगरी उदयपुर में पर्यटन ट्रेंड बदलता जा रहा है। जहां अब तक हर साल न्यू ईयर मनाने के बाद उदयपुर में टूरिस्ट का सन्नाटा हो जाता था, वहीं अब ट्रेंड बदल गए हैं। यहां से पर्यटक जा नहीं रहे, बल्कि लगातार आते जा रहे हैं। इस बार पिछले सालों की तुलना दो गुने पर्यटकों के आने की संभावना है। पर्यटन विभाग ने भी फेस्टिवल को अलग अंदाज में मनाने की प्लानिंग शुरू कर दी है। इसे देखकर पर्यटक भी आनंदित हो जाएं। 

इससे होटल्स में बुकिंग भी जोरों पर चल रही है। जब भी हम कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं तो पहले हम वहां के हालात, होटल, खाना और पर्यटन स्थलों के बारे में सर्च करते हैं। यह भी देखते हैं कि होटल कौनसी है, उसका लोगों ने फीडबैक क्या दिया है। इसके बाद ही बुकिंग करते हैं। यानी सस्ता, सुरक्षित और सुविधायुक्त होटल तलाशते हैं। राजस्थान सरकार आपको ऐसे ही सुविधा राजस्थान के सभी पर्यटन शहरों में उपलब्ध करा रही है। 

राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) ने अपनी होटलों का रंग रोगन, कमरों में व्यवस्था सहित अन्य काम कर होटल का लुक क्या बदला, देखते ही देखते कभी मेहमानों को तरसने वाली ये होटल चल पड़ी। इस समय इनके सभी कमरे एडवांस बुक चल रहे हैं। निजी होटलों में अधिक किराया होने से लोग इन होटलों में ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं।

आरटीडीसी कार्यकारी निदेशक माधव शर्मा ने कहा की पहले चरण में राज्य में नौ होटल का नवीनीकरण किया गया। इन पर करीब 13 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। सभी होटल फुल चल रही है,अभी लाभ में भी गई हैं। इनके एक-एक कमरे में 2 से 3 लाख का खर्चा आया है। इनमें फर्निचर से लेकर लेटबाथ, पर्दे, बिस्तर व एलइडी आदि को बदला गया है।  विभाग की अन्य होटलों का भी सर्वे किया गया है। जहां शीघ्र ही नए काम किए जाएंगें।

इन होटलों का बदला स्वरूप
 

  • होटल कजरी
       उदयपुर
  • होटल लेक पैलेस
        अलवर
  • होटल केसर झूमर बावड़ी
   रणथंभौर सवाईमाधोपुर
  • होटल सरोवर
      पुष्कर अजमेर
  • होटल फॉरेस्ट लॉज
          भरतपुर
  • होटल टाइगर डेन
       सरिस्का अलवर
  • होटल गोकुल
    नाथद्वारा राजसमंद
  • होटल गणगौर
           जयपुर
  • होटल खादिम
           अजमेर

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal