Udaipur Times, Railway News: हरियाणा के रेवाड़ी से खाटूश्याम जी जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रेवाड़ी-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा संचालित की जा रही है। Railway News
उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यह ट्रेन 21 और सितंबर को दोनों तरफ से चलेगी। Indian Railways
गाड़ी संख्या 09717 रेवाड़ी रींगस अनारक्षित स्पेशल 21 व 22 सितंबर को रेवाड़ी से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर दोपहर 2:00 (14:00) बजे रींगस पहुंचेगी। Rewari Ringas Special Train
गाड़ी संख्या 09718 रींगस रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल 21 व 22 सितंबर को को रींगस से दोपहर 2:55 (14:55) बजे रवाना होकर शाम 6:40 (18:40) बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। Ringas Rewari Special Train
इस ट्रेन मे 13 साधारण श्रेणी के अलावा 2 गार्ड डिब्बे समेत 15 डिब्बे होंगे। यह ट्रेन मार्ग मे कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट और श्री माधोपुर स्टेशन पर ठहराव करेंगी। Indian Railways