रिंगस-रेवाड़ी-रिंगस स्पेशल रेलसेवा 22 अगस्त से

 | 
indian railway

 

Udaipur Times, Railway News: आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रींगस-रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। Railway News

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09715, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा रींगस से 22, 23, 29, 30 अगस्त एवं 05, 06, 07, 12, 13, 19, 20 व 22 सितंबर को (12 ट्रिप) रींगस से 23.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.00 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। Ringas Rewari Ringas Special train

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09716, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा रेवाड़ी से 23, 24, 30, 31 अगस्त एवं 06, 07, 08, 13, 14, 20, 21 व 23 सितंबर को (12 ट्रिप) रेवाड़ी से 20.20 बजे रवाना होकर 23.20 बजे रींगस पहुंचेगी। Ringas Rewari Ringas Special train

इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होगे। Railway News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News