Udaipur Times, Sajjangarh Monsoon Palace: उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों मे से एक सज्जनगढ़ की पहाड़ियों पर स्थित मानसून पैलेस तक के रास्ते को दुरुस्त किया जाएगा।
सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क एवं गुलाब बाग स्थित बर्ड पार्क की देखरेख एवं संरक्षण एवं संवर्धन करने वाले जंतुआलय विकास ट्रस्ट की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को संभागीय आयुक्त एवं पदेन ट्रस्ट अध्यक्ष खजान सिंह की अध्यक्षता में आयुक्तालय सभागार में आयोजित हुई। Monsoon Palace Udaipur
इस दौरान आगामी समय में ट्रस्ट अंतर्गत विभिन्न वन्यजीव पर्यटन स्थलों पर वन्यजीवों एवं पर्यटकों की सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा हुई। Udaipur Tourist Destination
बैठक में प्रमुख रूप से सज्जनगढ़ मानसून पैलेस तक के रास्ते को दुरुस्त करने, स्टाफ क्वार्टर्स की मरम्मत, सज्जनगढ़ मुख्य द्वार पर पार्किंग एरिया, बायो पार्क एंक्लोजर, लायन सफारी आदि में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड लगाने, लायन सफारी के बाहर निरीक्षण पथ का संधारण कार्य एवं लायन सफारी फेंसिंग के साथ-साथ बाहरी और लाइव फेंसिंग संवर्धन कार्य, बायोलॉजिकल पार्क में पाए जाने वाली तितलियों, मोथ आदि के बारे में अध्ययन कार्य करवाने, पार्किंग एरिया में अधूरे कार्य को पूर्ण करवाने सहित लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत के 20 कार्य शामिल है। Sajjangarh Biological Park
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त खजान सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यों पर नियमानुसार ही राशि खर्च हो तथा सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण रूप से एवं समय पर पूरे हो। Monsoon Palace Udaipur
इस दौरान बैठक में मुख्य वन संरक्षण (वन्यजीव) मुकेश सैनी, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सी आर देवासी, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना, एसई पीएचईडी रविन्द्र चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न हितधारक मौजूद रहे।