उदयपुर से मध्यप्रदेश के लिए शुरू होगी रोडवेज बसें

पाबंदियां हटने के बाद अब उदयपुर से मध्यप्रदेश के लिए 7 बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 

 | 
rajasthan roadways

डिपो प्रबंधक महेश उपाध्याय ने बताया की डिपो से अब 90 में से 62 बसों का संचालन शुरू हो चूका है। 

उदयपुर। अनलॉक की प्रक्रिया के चलते राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसें यात्रियों की सुविधा के लिए अब दूसरे राज्यों के लिए जाने वाली बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। पहले गुजरात के बाद अब मध्यप्रदेश के लिए भी बसें शुरू होगी। पाबंदियां हटने के बाद अब उदयपुर से मध्यप्रदेश के लिए 7 बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 

डिपो प्रबंधक महेश उपाध्याय ने बताया की डिपो से अब 90 में से 62 बसों का संचालन शुरू हो चूका है। 

मध्यप्रदेश के लिए शुरू होने वाली बसें 

  • उदयपुर - इंदौर वाया बांसवाड़ा सुबह 7 बजे 
  • उदयपुर - रतलाम वाया बांसवाड़ा सुबह 9:10 बजे 
  • उदयपुर - इन्दौर वाया बांसवाड़ा सुबह 11:15 बजे 
  • उदयपुर - रतलाम वाया बांसवाड़ा 1:15 बजे 
  • उदयपुर - भोपाल वाया बांसवाड़ा शाम 4:00 (16:00) बजे 
  • उदयपुर - नीमच वाया निम्बाहेड़ा दोपहर 3:00 (15:00) बजे 
  • उदयपुर - बुरहानपुर वाया बांसवाड़ा शाम 5:00 (17:00) बजे 

उल्लेखनीय है की अभी तक उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जाने वाली बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News