रॉयल एशियाटिक सोसाइटी दल ने की मेवाड़ यात्रा

कर्नल जेम्स टॉड की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर परिचर्चा

 | 
royal asiatic society

उदयपुर, 15 फरवरी 2023। रॉयल एशियाटिक सोसाइटी दल का महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर ने सिटी पैलेस, उदयपुर में स्वागत कर कर्नल जेम्स टॉड की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर परिचर्चा की।

रॉयल एशियाटिक सोसाइटी के डॉ. एच.ई ड्राइवर के साथ 12 सदस्यों के दल ने राजपूताने में उन स्थलों का भ्रमण किया जहाँ कभी कर्नल जेम्स टॉड रहे, ठहरे और कार्य किया। 

महाराणा भीमसिंह जी के शासन काल में कर्नल जेम्स टॉड ने अपनी ऐतिहासिक यात्राओं का उल्लेख अपनी पुस्तक ‘एनल्स एंड एंटिक्युटिज ऑफ राजस्थान‘ में किया था। यह दल कर्नल जेम्स टॉड के उसी पथ का अनुसरण करते हुए मेवाड़ के विभिन्न स्थलों की यात्रा कर उसे वर्तमान स्थिति के साथ देखा गया। रॉयल एशियाटिक सोसाइटी के दल ने रामप्यारी जी हवेली का भी अवलोकन किया जहां कभी कर्नल जेम्स टॉड ने निवास किया था।

फाउण्डेशन की ओर से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने दल का अभिवादन करते हुए कर्नल जेम्स टॉड संबंधी कई ऐतिहासिक वृत्तांतों पर चर्चा की। फाउण्डेशन की ओर से स्वाति जैन और मुदित चार्ल्स ने मेवाड़ के उन ग्रामीण स्थलों पर पावर पोइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से दर्शाया जहाँ कर्नल जेम्स टॉड के साथ आए लेफ्निंट कैरी पर प्रकाश डाला। कर्नल जेम्स टॉड ने कैरी की याद में टूस के आस-पास के क्षेत्र में कैरी की समाधि बनवाई थी क्योंकि कर्नल जेम्स टॉड के साथ कार्य करते हुए कैरी का भारत में ही देहांत हो गया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News