शाही रेलगाड़ी "पैलेस ऑन व्हील्स" पहुंची उदयपुर, न्यू ईयर पर विशेष पैकेज


शाही रेलगाड़ी "पैलेस ऑन व्हील्स" पहुंची उदयपुर, न्यू ईयर पर विशेष पैकेज 

सबसे ज्यादा पर्यटक सज्जनगढ़ सेंचुरी में घूमने आते है

 
palace on wheels

उदयपुर, 4 दिसंबर। देश-दुनिया में राजस्थान के आवोभगत की अलग पहचान है। पहियों पर महल की अनुभूति करवाने वाली शाही ट्रेन "पैलेस ऑन व्हीलस" शुक्रवार को अलग-अलग देशों के 18 पर्यटकों को लेकर लेकसिटी पहुंची। यहाँ पर पारंपरिक अंदाज में यात्रियों का स्वागत किया गया। उसके बाद सहेलियों की बाड़ी, फतहसागर और सिटी पैलेस घूमने के बाद ट्रेन जोधपुर, जैसलमेर के लिए रवाना हो गई है। 

इस माह 6, 13, 20 और 27 दिसंबर को ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन में अगले सप्ताह वाले फेरों में अब तक सबसे ज्यादा 48 सीटें बुक हैं। बता दें, हर बुधवार को दिल्ली से इस ट्रेन का संचालन किया जाता है। इस सीजन में 24 अप्रैल, 2024 तक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसमें 17 फेरे होंगे। 

न्यू ईयर पर विशेष पैकेज

इस साल दिसंबर में ट्रेन के आखिरी चार फेरे बचे हैं। इसलिए न्यू ईयर पर विशेष पैकेज दिए जा रहे हैं। इसमें 20 दिसंबर वाले फेरे में डीलक्स रूम में 5 से 12 साल के बच्चों के टिकट पर 50 प्रतिशत और 5 साल से छोटे बच्चों पर कुल टिकट का 10 प्रतिशत ही देना होगा। इसके साथ सुईट रूम में दो वयस्क के साथ अतिरिक्त वयस्क होने पर किराये में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। 

रूम का किराया प्रति व्यक्ति,किराया 7 रात और 8 दिन का

सिंगल आक्यूपेंसी 8 लाख 7 हजार
डबल ऑक्यूपेंसी 5 लाख 19 हजार
सूईट 14 लाख 53 हजार

बता दें कि उदयपुर जिले में जयसमंद, फुलवारी की नाल, सज्जनगढ़ सेंचरी है। राजसमंद में कुंभलगढ़, रावली टॉडगढ़, चित्तौड़गढ़ में सीतामाता और बस्सी सेंचुरी स्थित है। इसमें सबसे ज्यादा पर्यटक सज्जनगढ़ सेंचुरी में घूमने आते है। वन संपदा के मामले में 7 वन्यजीव अभयारण्यों के साथ उदयपुर संभाग प्रदेश में सबसे आगे है। अब सेंचुरी में घूमने पहुंचने वाले पर्यटकों के आंकड़ों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। साल 2023 में सज्जनगढ़ सेंचुरी में 3.42 लाख पर्यटक घूमने पहुंचे। शहर के बीच स्थित होने से पर्यटक सबसे ज्यादा यहां घूमना पसंद करते हैं। यहां वीकेंड पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। पर्यटक यहां सनसेट और सिटी व्यू देखने आते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग ने यहां टिकट काउंटर की संख्या बढ़ाते हुए व्यवस्था में कई बदलाव किए हैं।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal