Maharaja Express के पर्यटकों का शाही स्वागत, 5 स्टार होटल से कम नहीं हैं यह ट्रेन

इसके ठाठ बाट, किराया सुन उड़ जाएंगे होश

 | 
maharaja express train

उदयपुर,11 नवंबर 2023। .शानदार सुविधाओं से सुसज्जित महाराजा एक्सप्रेस भारत दर्शन ट्रेन शुक्रवार को 55 पर्यटकों को लेकर उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। महाराजा एक्सप्रेस में एक से बढ़कर एक सुविधाएं दी गई हैं। इस ट्रेन का प्रेजिडेंशियल सुइट बहुत ही खास है। यहां पैसेंजर के लिए नाश्ता, लंच व डिनर दिया जाता है। साथ ही सोने ले लिए अलग-अलग बेड,अटैच बाथरूम, फ्री वाईफ़ाई व अन्य सुविधा है।  

पर्यटकों का आइआरसीटीसी (IRCTC) व रेल अधिकारियों ने पारम्परिक अंदाज में स्वागत किया। उनको उदयपुर के पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों पर घुमाया गया। महाराजा एक्सप्रेस भारत दर्शन ट्रेन स्टेशन पहुंचने का समय 9.45 बजे था, लेकिन यह ट्रेन 9 बजे ही यहां पहुंच गई। इसके बाद इसके पर्यटकों का स्टेशन पर स्वागत किया गया। उनके लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था।

इसके साथ ही सभी पर्यटकों को लक्जरी बसों में उदयपुर भ्रमण के लिए ले जाया गया। पूरे दिन भ्रमण के बाद रात 8 बजे ट्रेन रवाना हुई। यह ट्रेन गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करने के बाद मुंबई पहुंचेगी । 

अब बात करते है इस ट्रेन के किराए की 

यह ट्रेन किसी पांच सितारा होटल से कम नहीं है। इसके टिकट की राशि 7.30 से 40 लाख रुपए तक है। इस ट्रेन में प्रेसिडेंटल, डबल, डीलक्स सूईट सिंगल और डबल की बुकिंग होती है। डीलक्स सूईट में एक पर्यटक का किराया सबसे न्यूनतम 7.30 लाख रुपए है। दो पर्यटकों की राशि 8.62 लाख रुपए है। प्रेसिडेंटल सूईट केबिन में दो पर्यटकों का किराया 14 लाख है। इसमें चार पर्यटकों के एक केबिन का किराया 40 लाख रुपए से अधिक होता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News