Safe Travel Alert: RSLDC देगा सुरक्षित प्रवास की जानकारी

जानकारी जागरूकता शिविर 19 को

 | 
Safe Travel Alert RSLDC will provide information

उदयपुर 15 सितंबर 2025। अध्ययन, रोजगार या पर्यटन के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोग अक्सर कबूतरबाजों के चंगुल में फस जाते हैं। इससे उनका न केवल धन और समय व्यर्थ होता है, वहीं निजी प्रतिष्ठा भी धुमिल हो जाती है। आमजन को सुरक्षित और कानूनी विदेश प्रवास के प्रति जागरूक करने के लिए राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम ने बीड़ा उठाया है। इसी क्रम में RSLDC की ओर से राजकीय ITI प्रताप नगर उदयपुर में 19 सितम्बर 2025 को जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा।

RSLDC  प्रबंधको ने बताया कि आईटीआई उदयपुर में सुरक्षित और कानूनी प्रवास के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विदेश प्रस्थान के मामले में जागरूकता फैलाना और यात्रा के लिए सुरक्षित मार्गदर्शन प्रदान करना है। 

कार्यशाला में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के प्रोक्टर ऑफ इमीग्रेशनरी महेन्द्र कुमार एवं RSLDC की ओर से प्रबंधक राजेश मीना व सहायक प्रबंधक रमेश सांभरिया भी भाग लेगे एवं युवाओं को जागरूक करेंगे। शिविर में संबंधित विषयों पर विशेषज्ञ के द्वारा चर्चा की जाएगी। इससे प्रवासियों को उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि अमेरीका सहित कई देश ने प्रवासियों के संबंध में अपनी नीतियों में बदलाव किया है। बिना सही जानकारी के विदेश यात्रा करने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को तो अपनी यात्रा अधूरी छोड़ कर वापस आना पड़ता है। कई बार लोग विदेश में नौकरी दिलाने के बाद पर ठगी करने वालों के चंगुल में फस जाते है और विदेश पहुंच कर कानूनी पेचिदगियों में उलझ जाते हैं। ऐसे में यह शिविर सुरक्षित और कानूनी विदेश प्रवास के संबंध में जानकारी की दृष्टि से बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।

#Udaipur #RSLDC #SafeTravel #MigrationAwareness #विदेशयात्रा #TravelAwareness #UdaipurTimes