उदयपुर से लसाडिया और फतहनगर तक डीलक्स बस चलाने की तैयारी
उदयपुर 31 जनवरी 2026। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने उदयपुर डिपो से ग्रामीण रूटों के लिए डीलक्स बस संचालन करने की तैयारी शुरू कर दी है।
पहले चरण में उदयपुर-लसाडिया (वाया कुराबड़) और उदयपुर फतहनगर (वाया वलभनगर) रुट पर दो डीलक्स बसें चलाई जाएगी। रुट की मांग के अनुसार बसों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है। गत वर्ष उदयपुर में 22 रूटों पर बस संचालन की योजना थी लेकिन टेंडरो में आवेदन नहीं आया था।
RSRTC के अनुसार 17 सीटर व् उससे अधिक क्षमता वाले वाहनों के लिए टेंडर जारी किये गए है। बसों का संचालन रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर होगा। तकनीकी बोलियां 11 फरवरी को सुबह 11 बजे उदयपुर मुख्यालय पर खोली जाएगी।
इन क्षेत्रो को मिलेगा फायदा
उदयपुर-लसाडिया (वाया कुराबड़) - इस रुट पर ज़िंक स्मेल्टर, बिछड़ी, साकरोदा, चौहानो का गुडा, मीठानीम, पदमपुरा, शीशवी, टोडी, कुराबड़, सिंघाड, गुड़ली, बेरडी, सगतडी, बंबोरा, फिला, नाल का गुडा, पाणून्द, अरणिया और लसाडिया
उदयपुर-फतहगर वाया वल्लभनगर- इस रुट पर डबोक एयरपोर्ट, करणपुर, वल्लभनगर, ढीकवास, रुंडेडा, इंटाली, बड़गांव और फतहनगर।
Source: Dainik Bhaskar
#UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #UdaipurNews #RSRTC #RajasthanNews #UdaipurTransport #RuralUdaipur #Vallabhnagar #Fatehnagar #Lasadiya #kurabad #BusService #PublicTransport #RajasthanRoadways #RuralConnectivity #RajasthanTransport
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
