राजस्थान रोडवेज उदयपुर से शिर्डी, भोपाल और सूरत के लिए शुरू करेगी बस सेवा

 | 
Rajasthan Roadways

 

Udaipur Times, Rajasthan Roadways Update: राजस्थान रोडवेज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बाड़ी खबर सामने आई है । नए साल मे अब उदयपुर से शिर्डी, सूरत और भोपाल जैसे शहरों के लिए डायरेक्ट बस सेवा मिल सकेगी ।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) दिसंबर तक उदयपुर डिपो को 37 नई बसें सौंपने जा रहा है। जिसमे 4 AC स्लीपर बसें भी शामिल है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई बसें मिलने के बाद कोरोना काल से बंद पड़े शिर्डी, सूरत और भोपाल जैसे शहरों के लिए फिर से बसों का संचालन शुरू हो सकेगा ।

आपको बता दे की फिलहाल उदयपुर डिपो के पास 86 बसों का बेड़ा है । नई बसों के शामिल होने के बाद यह बेड़े मे 123 बसें हो जाएगी ।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News