RSRTC: कोटा और जोधपुर के लिए AC बस शुरू
उदयपुर 6 अप्रैल 2026। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के उदयपुर डिपो को मिली 6 नई बसों में से 2 AC बसों को जोधपुर और कोटा रुट पर लगाया गया है जबकि 4 Non AC बसों में से एक को जयुपर के पुराने शेड्यूल पर तथा 3 को हरिद्वार मार्ग पर लगाया गया है। इस रूटों पर चल रही पुराणी बसों को आसपास के स्टेशनों पर चलाया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा के लिए AC बस सुबह करीब 6:30 बजे उदयपुर से रवाना होकर साढ़े करीब छह घंटे में कोटा पहुंचेगी। कोटा से यह बस उदयपुर के लिए दोपहर 1:30 (14:30) बजे रवाना होगी।
वहीँ जोधपुर के लिए AC बस उदयपुर से सुबह 8:15 बजे जोधपुर के लिए रवाना होगी। वापसी में जोधपुर से यह बस दोपहर 3:00 (15:00) बजे उदयपुर के लिए रवाना होगी।
यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए इन बसों को मार्ग में छोटे स्टेशनो पर नहीं रोका जा रहा है। जिससे यह बसें अन्य बसों के मुकाबले जल्दी गंतव्य तक पहुंचेगी। यह बसें उदयपुर से सुबह के वक़्त रवाना होकर शाम तक पुनः लौट आएगी।
Source: Media Reports
#RSRTC #UdaipurNews #RajasthanNews #KotaNews #JodhpurNews #JaipurNews #RajasthanTransport #BusServiceUpdate #TravelRajasthan #PublicTransport #UdaipurToKota #UdaipurToJodhpur #HaridwarRoute #SmartTravelIndia
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
