RSRTC: उदयपुर डिपो को मिली 6 बसें

2 AC और 4 Non-AC बसें मिली, रुट सर्वे के बाद 1 अप्रैल से होगा संचालन 

 | 

उदयपुर 23 मार्च 2026। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने उदयपुर डिपो को 6 बसें उपलब्ध करवाई है। इनमे से 2 बसें AC और 4 बसें Non-AC है। 

उक्त नई बसों के संचालन हेतु 25 मार्च 2026 तक रुट सर्वे करवाया जाएगा। इसके बाद 1 अप्रैल 2026 तक इनका संचालन शुरू करवाया जाएगा। 

यह हो सकते है संभावित रुट 

दो AC बसों को उदयपुर से अहमदाबाद और उदयपुर से कोटा रुट पर संचालित किया जा सकता है।  उदयपुर से इन दोनों बड़े शहरो के लिए बड़ी संख्या में लोगो की आवाजाही रहती है।  वर्तमान में उदयपुर से अहमदाबाद के लिए रोडवेज की एक वॉल्वो बस संचालित होती है जबकि उदयपुर से कोटा के लिए रोडवेज की कोई भी AC बस नहीं है।

उल्लेखनीय है की 19 मार्च 2026 को राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से राजस्थान पथ परिवहन निगम की 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, जिनमे 100 ब्लूलाइन एक्सप्रेस, 79 स्टारलाइन और 28 AC बसें शामिल थी।    

#UdaipurToAhmedabad #UdaipurToKota #Ahmedabad #Kota #IntercityTravel #BusTravel #ACBus #TravelUpdate #UdaipurCity #Mewar #RajasthanUpdates #UdaipurUpdates #LocalNews #CityNews #IndiaNews #RSRTC #Roadways #PublicTransport #BusService #TransportUpdate