आरटीडीसी ने दिया जेईई-नीट अभ्यर्थियों को विशेष राहत पैकेज

एक दिन ठहराव के लिए 30% व 2 दिन ठहराव के लिए 40% की छूट दी गई
 | 
आरटीडीसी कजरी होटल के प्रबंधक सुनील माथुर ने बताया कि कॉर्पोरेशन की ओर से अभ्यर्थियों को यह सुविधा परीक्षा प्रवेश पत्र के आधार पर दी जाएगी

उदयपुर, 8 सितंबर 2020 ।प्रदेश भर में जारी जेईई (एडवांस)-नीट परीक्षा को मद्देनजर राज्य सरकार के राजस्थान ट्यूरिज्म डवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉटल्स एण्ड मॉटल्स की ओर से परीक्षार्थियों के लिए विशेष राहत पैकेज जारी किये गये है।

उदयपुर के आरटीडीसी कजरी होटल के प्रबंधक सुनील माथुर ने बताया कि कॉर्पोरेशन की ओर से अभ्यर्थियों को यह सुविधा परीक्षा प्रवेश पत्र के आधार पर दी जाएगी। इस राहत पैकेज में एक दिन ठहराव के लिए 30 प्रतिशत व 2 दिन ठहराव के लिए 40 प्रतिशत की छूट दी गई है। वहीं एसी रूम शेरिंग के लिए 900 रुपये प्रति विद्यार्थी एवं नॉन एसी रूम शेरिंग के लिए 800 रुपये प्रति विद्यार्थी दर निर्धारित की गई है, जिसमें सभी मिल्स शामिल है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News