जयपुर अबूधाबी के बीच बंद पड़ी दूसरी फ्लाइट पुनः शुरू

मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते 1 मार्च से बंद कर दी गई थी 
 | 

जयपुर 8 मई 2026। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी के लिए बहुप्रतीक्षित दूसरी फ्लाइट सेवा एक बार फिर बहाल कर दी गई है।

UAE की एतिहाद एयरवेज ने अपनी उड़ानों (EY-328 और EY-329) का संचालन दोबारा शुरू कर दिया है, जिससे यात्रियों को अब UAE के लिए अधिक विकल्प मिल सकेगा।

उल्लेखनीय है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विशेषकर ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जैसे हालात और सुरक्षा चिंताओं के कारण खाड़ी देशों की कई उड़ानों पर असर पड़ा था। इसी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत एतिहाद एयरवेज ने 1 मार्च को अपनी इस दूसरी सेवा को अस्थाई रूप से बंद कर दिया था। हालांकि, अब क्षेत्र में सीजफायर और परिस्थितियों में सुधार को देखते हुए एयरलाइन ने अपनी सेवाओं को पूर्ववत करने का निर्णय लिया है।

एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट आबूधाबी से उड़ान भरकर रात 2:10 बजे जयपुर पहुंचेगी। यही विमान जयपुर से तड़के 3:55 बजे वापस आबूधाबी के लिए रवाना होगा। अब तक जयपुर से आबूधाबी के लिए केवल एक शाम की फ्लाइट उपलब्ध थी। इस दूसरी उड़ान के शुरू होने से न केवल समय की बचत होगी। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार मॉर्निंग या इवनिंग स्लॉट चुन सकते हैं।

इस फ्लाइट के पुनः शुरू होने से UAE में कार्यरत हजारों राजस्थानी प्रवासियों के लिए घर आना-जाना आसान होगा। जहाँ जयपुर के आभूषण और टेक्सटाइल कारोबारियों के लिए खाड़ी देशों से व्यापारिक कनेक्टिविटी मजबूत होगी। वहीँ विदेशी पर्यटकों के लिए जयपुर पहुंचना अब और भी आसान हो जाएगा।

Source: Media Reports

#Jaipur #AbuDhabi #EtihadAirways #JaipurAirport #UAE #InternationalFlights #RajasthanNews #TravelNews #FlightUpdate #JaipurToAbuDhabi #UAETravel #AviationNews