पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन रहे शहर के छोटे पार्क

फुलवारी विकसित कर, पेड़ो की छंगाई सहित कई विकास कार्य किए संपन्न
 | 

उदयपुर 23 फ़रवरी 2026। नगर निगम द्वारा शहर के छोटे पार्कों को आकर्षक बनाने की दिशा में नवाचार किए जा रहे हैं। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर शहर के विभिन्न छोटे पार्कों में फुलवारी विकसित करने, पेड़ों की आधुनिक तकनीक से छंटाई करने, सौंदर्यीकरण मे सुव्यवस्थित हेज, हरी-भरी घास और स्वच्छ पाथवे के कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। निगम द्वारा की जा रही इस पहल का उद्देश्य न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाना है, बल्कि इन स्थानों को पर्यटकों हेतु आकर्षण का केंद्र बनाना भी है।

निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि पार्कों के नवाचार के प्रथम चरण में अरावली वाटिका , गुरु गोबिंद सिंह पार्क और हेडगेवार पार्क का चयन कर वहां व्यापक स्तर पर विकास कार्य किए गए। दोनों ही पार्कों में आकर्षक फुलवारी विकसित की गई है तथा बड़े पेड़ों की वैज्ञानिक एवं आधुनिक ढंग से छंटाई कर उन्हें सौंदर्यपूर्ण स्वरूप दिया गया वही सौंदर्यीकरण मे पार्कों में सुव्यवस्थित हेज, हरी-भरी घास और स्वच्छ पाथवे का निर्माण किया गया है। इसके परिणामस्वरूप ये तीनों पार्क अब नए रूप में निखरकर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार शहर में कई ऐसे छोटे-छोटे पार्क हैं जिनका सही ढंग से विकास कर उन्हें पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बनाया जा सकता है। इसी सोच के तहत इन पार्कों को फोटो शूट हेतु फुलवारी थीम आधारित विकसित किया जा रहा है, ताकि वे पर्यटकों को कुछ समय बिताने हेतु अपनी ओर आकर्षित कर सकें। निगम द्वारा विकसित किए इन पार्कों में बड़ी संख्या में देश-विदेश से आए पर्यटक पहुंच रहे हैं। यहां की आकर्षक फुलवारी, सुसज्जित हरियाली एवं सुव्यवस्थित संरचना पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है। सैलानी इन स्थानों पर फोटो शूट कर लेकसिटी की यादों को संजो रहे हैं। कई पर्यटकों ने इन पार्कों में फोटो शूट के अनुभव को विदेशों के गार्डन जैसा बताया है। 

सोशल मीडिया के माध्यम से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा

निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि पर्यटक कहीं पर भी घूमने जाते हैं तो वह अपने फोटो सोशल मीडिया के मार्फत अपने परिचितों के साथ साझा करते हैं और इस कारण उनके परिचित भी उन स्थान पर जाने के लिए तैयार होते हैं। निगम द्वारा किए गए इस प्रकार के नवाचारों से शहर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और छोटे पार्क भी बड़े आकर्षण केंद्र के रूप में विकसित हो सकेंगे। आने वाले समय में निगम द्वारा अन्य पार्कों में भी इसी तरह के विकास कार्य किए जाने की योजना है, जिससे उदयपुर की सुंदरता और भी अधिक निखर सके।

अधिकारियों को दी विशेष जिम्मेदारी

निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने इस कार्य हेतु अधिशासी अभियंता अखिल गोयल, सहायक अभियंता सुनील प्रजापत एवं कनिष्ठ अभियंता मोनिका चौधरी को विशेष जिम्मेदारी दी है। आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि इन पार्कों को केवल विकसित करना ही हमारा उद्देश्य नहीं है इनकी बराबर देखरेख एवं मेंटेनेंस हो इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं जिससे यह पार्क वर्ष पर्यंत सुसज्जित रह सके।

#UdaipurTourism #Udaipur #LakeCity #RajasthanTourism #VisitUdaipur #IncredibleIndia #CityBeautification #UrbanDevelopment #GreenUdaipur #SmartCityUdaipur #HedgewarPark #UdaipurParks #TravelRajasthan #IndiaTravel #PhotoShootLocation #ExploreUdaipur #UdaipurDiaries #TourismUpdate