राजस्थान के सांगानेर से महाराष्ट्र के खड़की तक स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर से

 | 
Khadki Sanganer Weekly Special Train

 

Udaipur Times, Railway News: रेलवे द्वारा आने वाले त्योहारी सीजन पर अतिरिक्त यात्री भार के मद्देनजर  यात्रियों की सुविधा के लिए राजस्थान के सांगानेर से महाराष्ट्र के खड़की तक एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। Indian Railways

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की इस गाडी में 1 सेकंड AC, 3 थर्ड AC, 6 शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 01 पावरकार व 2 गार्ड डिब्बें होगें। Special Trains

गाड़ी संख्या 01411, खड़की-सांगानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दिनांक 15.10.26 से 19.11.26 तक (06 ट्रिप) खडकी से प्रत्येक प्रत्येक गुरूवार 09.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.45 बजे सांगानेर पहुंचेगी। Khadki-Sanganer Weekly Special Train

इसी प्रकार गाडी संख्या 01412, सांगानेर-खड़की साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दिनांक 16.10.26 से 20.11.26 तक (06 ट्रिप) सांगानेर प्रत्येक शुक्रवार 11.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.30 बजे खड़की पहुंचेगी। Sanganer-Khadki Special Train

मार्ग मे यह ट्रेन सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, अंकलेश्वर, सूरत, वापी, पालघर, वसई रोड, कल्याण, लोनावाला मे ठहराव करेंगी।  Railway News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News