आगरा से असारवा चलेगी स्पेशल ट्रेन, उदयपुर के यात्रियों को होगा फायदा

 | 
agra asarva via udaipur

Udaipur Times, Railway News: 8 जून 2026। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने आगरा कैंट और असारवा (अहमदाबाद) के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन कुल 8-8 फेरे लगाएगी

यह ट्रेन 8 जून से 27 जुलाई तक संचालित होगी और उदयपुर सिटी स्टेशन पर भी ठहराव करेगी। इससे आगरा, उदयपुर, अहमदाबाद और सवाई माधोपुर की दिशा में यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 01910 आगरा कैंट-असारवा स्पेशल प्रत्येक सोमवार शाम 6:10 बजे रवाना होकर अगले दिन उदयपुर सिटी स्टेशन पर 5:20 बजे आगमन करेगी। यहाँ 10 मिनट के ठहराव के बाद 5:30 बजे प्रस्थान कर 7:25 बजे डूंगरपुर और सुबह 11:10 बजे असारवा पहुंचेगी। 

वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 01909 प्रत्येक मंगलवार दोपहर 3 बजे अहमदबाद के असारवा से रवाना होकर 17:25 बजे डूंगरपुर और 19:30 बजे उदयपुर पहुंचेगी। उदयपुर में 10 मिनट के ठहराव के बाद 19:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।  

मार्ग में यह ट्रेन फतेहपुर सीकरी, रूपबास, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली, राणा प्रतापनगर स्टेशन, उदयपुर सिटी, ज़ावर, सेमारी  डूंगरपुर, शामलाजी रोड और हिम्मतनगर स्टेशन पर ठहराव करेंगी। ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।
  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News