Udaipur Times, Railway News: रेलवे द्वारा त्यौहारों सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बाडमेर से सूरत के उधना जंक्शन तक एक तरफा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। Indian Railways
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04831, बाडमेर-उधना एक तरफा स्पेशल ट्रेन दिनांक 05.11.26 को (01 ट्रिप) बाडमेर से 23.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 16.00 बजे सूरत के उधना पहुंचेगी। Barmer-Udhna Special Train
इस ट्रेन में 2 द्वितीय शयनयान, 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होगें। Railway News
मार्ग मे यह ट्रेन बायतु, बालोतरा, समदड़ी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनवाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलड़ी, पाटन, महेसाणा, साबरमती, नड़ियाद, आणंद, वडोदरा और भरूच स्टेशन पर ठहराव करेंगी । Festival Special Train