Udaipur Times, Railway News: रेलवे ने त्योहारी सीजन मे अतिरिक्त यात्री भार के मद्देनजर राजस्थान के जोधपुर से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए 1 अक्टूबर 2026 से 26 नवंबर तक एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। Railway News
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की स्पेशल ट्रेन जोधपुर से 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक तथा गोरखपुर से 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक चलेगी। Jodhpur Gorakhpur Jodhpur Special Train
गाड़ी संख्या 04829 जोधपुर गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को जोधपुर स्टेशन से 16:15 बजे रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को 20:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। Jodhpur Gorakhpur Special Train
गाड़ी संख्या 04830 गोरखपुर जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार गोरखपुर से 23:25 बजे रवाना होकर रविवार अल सुबह 3:00 बजे जोधपुर पहुंचेगी। Gorakhpur Jodhpur Special Train
मार्ग मे यह ट्रेन मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डिडवाना, लाडनू, सुजानगढ़, रतनगढ़, चुरू, सादुलपुर, लोहारु, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती मे ठहराव करेगी। Indian Railways