जोधपुर से सूबेदारगंज तक अक्टूबर नवंबर मे चलेगी स्पेशल ट्रेन

 | 
Subedarganj Jodhpur Special Train

 

Udaipur Times, Railway News: रेलवे ने आने वाले त्योहारों पर यात्रियों की आवाजाही के लिए राजस्थान के जोधपुर से उत्तर प्रदेश के सूबेदारगंज तक स्पेशल ट्रेन संचालित करने के निर्णय लिया है। Railway News

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन से उत्तर प्रदेश के सूबेदारगंज तक 1 अक्टूबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक एक स्पेशल ट्रेन सप्ताह मे दो बार (18 ट्रिप) चलाई जाएगी। Indian Railways

गाड़ी संख्या 04193 सूबेदारगंज-भगत की कोठी द्वि साप्ताहिक ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को 1 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक सूबेदारगंज से 19:45 बजे रवाना होकर अगले दिन 17:40 बजे जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन पर पहुंचेगी। Subedarganj Bhagat ki Kothi Special Train

गाड़ी संख्या 04194 भगत की कोठी-सूबेदारगंज द्वि साप्ताहिक ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 2 अक्टूबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन से 20:40 बजे रवाना होकर अगले दिन 19:30 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी। Bhagat ki Kothi Subedarganj Special Train

मार्ग मे यह ट्रेन गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कूचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, डीग, गोवर्धन, मथुरा, आगरा कैंट, फतेहाबाद, इटावा, गोविंदपुरी और फतेहपुर स्टेशन पर ठहराव करेंगी। Jodhpur Subedarganj Special Train

इस स्पेशल ट्रेन मे 7 थर्ड AC, 7 सेकंड स्लीपर, 4 जनरल। 1 पावरकार और 1 गार्ड डिब्बे समेत 20 डिब्बे होंगे। Indian Railways     

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News