होली पर इन स्पेशल ट्रेनों से संभाग के यात्रियों को मिलेगा फायदा
उदयपुर 22 फ़रवरी 2026। उदयपुर संभाग के उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और डूंगरपुर स्टेशन देश के विभिन्न शहरों उदयपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, मैसूर, बेंगलुरु, कोलकाता, पटना, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा, न्यू जलपाईगुड़ी, कामाख्या, इंदौर, रतलाम, उज्जैन और कई महत्वपूर्ण शहरों को ट्रेन से कनेक्ट करते है।
यात्रियों की सुविधा के होली के पर्व पर संभाग के चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर और डूंगरपुर में कई स्पेशल ट्रेनों को ठहराव भी मिलगा जिससे यात्रियों को त्योहारी समय के यात्री भार से राहत मिलेगी। आइये जानते है कौनसी है वह स्पेशल ट्रेनें और क्या है उनके संभाग के स्टेशनो में आने जाने का समय
(1) 09609/09610 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल 3 से 31 मार्च
गाडी संख्या 09609, उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 3 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक (5 ट्रिप) उदयपुर सिटी से प्रत्येक मंगलवार को 13.45 बजे रवाना होकर बुधवार को 10.15 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुॅचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 09610, योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 4 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक (5 ट्रिप) योगनगरी ऋषिकेश से प्रत्येक बुधवार को 17.55 बजे रवाना होकर गुरूवार को 15.30 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, फतेहनगर, चित्तौडगढ, भीलवाडा, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, अलवर, रेवाडी, गुडगॉव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, शामली, रामपुर मनिहारान, टपरी जं., रूडकी व हरिद्वार स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
(2) 01919/01920 आगरा कैंट-असारवा-आगरा कैंट स्पेशल (18 फरवरी से 1 मार्च तक)
गाड़ी संख्या 01919 आगरा कैंट-असारवा वाया उदयपुर स्पेशल सप्ताह के पांच दिन प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार को 18 फ़रवरी 2026 से 28 फ़रवरी 2026 तक (09 ट्रिप) आगरा कैंट से शाम 6:10 (18:10) बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3:15 चंदेरिया (चित्तोडगढ़) आगमन कर 3:20 बजे रवाना होकर उदयपुर में 5:20 बजे आगमन कर 5:30 बजे प्रस्थान कर डूंगरपुर में 7:25 बजे आगमन कर 7:30 बजे प्रस्थान कर 11:10 बजे अहमदाबाद के असारवा जंक्शन पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01920 असारवा-आगरा कैंट वाया उदयपुर स्पेशल सप्ताह के पांच दिन प्रत्येक सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 19 फ़रवरी से 01 मार्च 2026 तक (09 ट्रिप) अहमदाबाद के असारवा जंक्शन से दोपहर 14:50 बजे रवाना होकर डूंगरपुर में शाम 17:25 बजे आगमन कर 17:30 बजे प्रस्थान कर उदयपुर सिटी में 19:30 बजे आगमन कर 19:40 प्रस्थान कर रात 22:40 बजे चंदेरिया (चित्तोडगढ़) में आगमन कर 22:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7:45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
मार्ग में यह ट्रेन फतेहपुर सीकरी, रूपबास, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली, राणा प्रतापनगर, उदयपुर, जावर, सेमारी, डूंगरपुर, शामलाजी रोड, हिम्मतनगर स्टेशनो पर ठहराव करेगी।
(3) 04727/04728 हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल (22 फरवरी से 30 मार्च 2026) तक
गाड़ी संख्या 04727 हिसार वलसाड साप्ताहिक स्पेशल सप्ताह के प्रत्येक बुधवार हिसार से दोपहर 12:05 बजे रवाना होकर भीलवाड़ा में 21:55 आगमन कर 22:00 बजे प्रस्थान कर चित्तौड़गढ़ में 23:15 आगमन कर 23:20 बजे प्रस्थान कर दुसरे दिन सुबह 11:30 बजे वलसाड पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04728 वलसाड हिसार साप्ताहिक स्पेशल सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार वलसाड से दोपहर 14:50 बजे रवाना होकर दुसरे दिन शुक्रवार 01:30 बजे चित्तौड़गढ़ में आगमन कर 01:35 प्रस्थान कर भीलवाड़ा में 2:25 बजे आगमन कर 2:30 प्रस्थान कर 14:05 बजे हिसार पहुंचेगी।
मार्ग में यह ट्रेन हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीचम, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वड़ोदरा, भडूच, सूरत और नवसारी स्टेशनो पर ठहराव करेगी।
(4) 07705/07706 काकीनाडा-हिसार-काकीनाडा साप्ताहिक स्पेशल 30 मार्च 2026 तक
गाड़ी संख्या 07705 काकीनाडा हिसार स्पेशल सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार सुबह 5:00 बजे रवाना होकर चित्तोड़गढ़ में तीसरे दिन शनिवार 1:30 को आगमन कर 1:35 प्रस्थान कर भीलवाड़ा में 2:25 आगमन कर 2:30 प्रस्थान कर 14:05 बजे हिसार पहुँचती है।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07706 हिसार-काकीनाडा स्पेशल सप्ताह के प्रत्येक रविवार से हिसार से रात 23:15 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सोमवार भीलवाड़ा में 10:35 आगमन कर 10:40 प्रस्थान कर चित्तोड़ग़ढ़ में 12:00 बजे आगमन कर 12:02 प्रस्थान कर चौथे दिन बुधवार सुबह 9:00 काकीनाडा टाउन पहुँचती है।
मार्ग में यह ट्रेन समलकोट, राजमुंद्री, तनुकू, भीमावरम टाउन, अकीविदु, गुड़ीवाड़ा, विजयवाड़ा, गुंटूर, नदीकेडु, मिरीलगुडा, नलगोंडा, चर्लपल्ली, मेडचल, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बसर, धर्माबाद, मुडखेड, नांदेड़, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, धरणगांव, अमलनेर, नंदुरबार, सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनू चिड़ावा, लोहारू, सार्दुलपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी।
(5) 07519/07520 तिरुपति-मदार जंक्शन-तिरुपति साप्ताहिक स्पेशल - 2 से 7 मार्च तक (सिर्फ 1 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 07519 तिरुपति-मदार जंक्शन स्पेशल सोमवार 2 मार्च को तिरुपति से सुबह 9:50 रवाना होकर चित्तोड़गढ़ तीसरे दिन बुधवार सुबह 11:25 को आगमन कर 11:30 प्रस्थान कर 12:27 बजे आगमन कर 12:32 बजे प्रस्थान कर 15:35 बजे अजमेर के मदार जंक्शन पहुँचती है।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07520 मदार जंक्शन तिरुपति स्पेशल गुरुवार 5 मार्च को सुबह 8:20 बजे अजमेर के मदार जंक्शन से रवाना होकर भीलवाड़ा 10:51 बजे आगमन कर 10:56 बजे प्रस्थान कर चित्तोड़गढ़ 12:35 को आगमन कर 12:40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन शनिवार सुबह 11:30 बजे तिरुपति पहुँचती है।
मार्ग में यह ट्रेन अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, मक्सी, सीहोर, भोपाल, इटारसी, खंडवा, मल्कापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली, बास्मत, पूर्णा, नांदेड़, मुडखेड, धर्माबाद, बसर, निज़ामाबाद, कमरेड्ड़ी, मेडचल, चर्लपल्ली सिकंदराबाद, नलगोंडा, मिरयलागुड़ा, नदीकेदु, गुंटूर, तेनाली, बापट्टा, ओंगोल, नेल्लोर, गुदुर, रेनिगुंटा स्टेशनो पर ठहराव करेगी।
(6) 06181/06182 कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल - 1 अप्रैल तक
गाड़ी संख्या 06181 कोयम्बटूर-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार मध्यरात्रि 2:30 बजे कोयम्बटूर से रवाना होकर तीसरे दिन सुबह शनिवार को चित्तौड़गढ़ में 7:10 बजे आगमन कर 7:15 बजे रवाना 08:05 बज्र भीलवाड़ा आगमन कर 8:10 बजे प्रस्थान कर 13:25 बजे जयपुर पहुँचती है।
इसी प्रकार 06182 जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल सप्ताह के प्रत्येक रविवार जयपुर स्टेशन से रात 22:05 पर रवाना होकर दूसरे दिन अल सुबह सोमवार को भीलवाड़ा में 2:05 वजे आगमन कर 2:07 बजे प्रस्थान कर चित्तौड़गढ़ में 3:30 बजे आगमन कर 3:35 बजे रवाना होकर चौथे दिन बुधवार को सुबह 8:30 बजे कोयम्बटूर पहुँचती है।
मार्ग में यह ट्रेन तिरुपुर, इरोड, सेलम, जोलरपट्टी, कट्पडी, रेनीगुंटा, कड़प्पाह, येर्रागुंटा, गूटी, धोने, कुर्नूल, गढ़वाल, मेह्बुबनगर, काचीगुडा, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बसर, मुडखेड, नांदेड़, पूर्णा, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकपुर, भुसावल, जलगांव, नन्दुरबार, सूरत, भडूच, वड़ोदरा, गोधरा, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ स्टेशनो पर ठहराव करती है।
(7) 08611/08612 संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल 1 अप्रैल तक
गाड़ी संख्या 08611 संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक सोमवार 19:00 बजे कोलकाता के संतरागाछी स्टेशन से रवाना होकर तीसरे दिन बुधवार चंदेरिया में 11:05 बजे आगमन कर 11:30 बजे प्रस्थान कर भीलवाड़ा में 12:15 बजे आगमन कर 12:20 बजे प्रस्थान कर 15:00 बजे अजमेर पहुँचती है।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08612 अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक गुरुवार रात 23:40 बजे अजमेर से रवाना होकर दूसरे दिन मध्यरात्रि भीलवाड़ा में 1:10 बजे आगमन कर 1:15 बजे प्रस्थान कर चंदेरिया में 2:45 बजे आगमन कर 3:25 प्रस्थान कर तीसरे दिन शाम 16:00 बजे संतरागाछी पहुँच जाती है।
मार्ग में यह ट्रेन खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, मुरी, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टनगंज, गरवा रोड, रेणुकूट, चोपन, सिंगरोली, बरगवाना, सरईग्राम, बेओहरि, खन्ना बंजारी, कटनी, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी, अशोकनगर, गुना, रुठियाल, अटरू, बारां, कोटा, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद स्टेशनो पर ठहराव करती है।
(8) 07119/07120 चर्लापल्ली-मदार जंक्शन-चर्लापल्ली स्पेशल 28 फ़रवरी से 4 मार्च तक सिर्फ 1-1 ट्रिप
गाड़ी संख्या 07119 चर्लापल्ली (सिकन्दराबाद)-मदार जंक्शन सोमवार (28 फ़रवरी) 23:45 बजे रवाना होकर तीसरे दिन चित्तौड़गढ़ में बुधवार 11:25 आगमन कर 11:30 बजे प्रस्थान कर भीलवाड़ा में 12:27 आगमन कर 12:32 बजे प्रस्थान कर मदार जंक्शन (अजमेर) 15:35 बजे पहुँचती है।
इसी प्रकार 07120 मदार जंक्शन(अजमेर)-चर्लापल्ली (सिकन्दराबाद) साप्ताहिक स्पेशल गुरुवार 3 मार्च सुबह 8:20 बजे रवाना होकर भीलवाड़ा में 10:51 आगमन कर 10:56 प्रस्थान कर चित्तौड़गढ़ में 12:35 आगमन कर 12:45 बजे प्रस्थान दुसरे दिन शुक्रवार देर रात 23:20 बजे चर्लापल्ली (सिकन्दराबाद) पहुँचती है।
मार्ग में यह ट्रेन बोलरूम, मेडचल, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बसर, धर्माबाद, मुदखेड़, नांदेड़, पूर्णा, बासमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, भोपाल, सीहोर, मक्सी, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद। अजमेर स्टेशनो पर ठहराव करेगी।
(9) 09005/09006 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 26 मार्च तक
गाड़ी संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी साप्ताहिक स्पेशल सप्ताह के प्रत्येक बुधवार मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11 बजे रवाना होकर दुसरे दिन चित्तौड़गढ़ में 00:05 आगमन कर 00:15 प्रस्थान कर भीलवाड़ा में 1:30 बजे आगमन कर 1:35 बजे प्रस्थान कर 13:00 बजे भिवानी पहुँचती है।
इसी प्रकार 09006 भिवानी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार दिन में 14:35 बजे भिवानी से रवाना होकर दुसरे दिन भीलवाड़ा 00:25 बजे आगमन कर 00:30 बजे प्रस्थान कर चित्तौड़गढ़ में 2:10 बजे आगमन कर 2:15 बजे प्रस्थान कर 16:10 बजे मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पहुंचाती है।
मार्ग में यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाड़ी, कोसी, चरखी दादरी स्टेशनो पर ठहराव करती है।
(10) 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेन्ट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल - 29 मार्च तक
गाड़ी संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल-भिवानी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार में मुंबई सेंट्रल से 10:30 बजे रवाना होकर दुसरे दिन चित्तौड़गढ़ में 00:45 आगमन कर 00:50 प्रस्थान कर भीलवाड़ा में 1:40 पर आगमन कर 1:45 बजे रवाना होकर 13:00 बजे भिवानी पहुंचाती है।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09002 भिवानी-मुंबई सेन्ट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार 14:35 बजे भिवानी से रवाना होकर दुसरे दिन भीलवाड़ा में 1:35 बजे आगमन कर 1:40 बजे प्रस्थान कर चित्तौड़गढ़ में 3:35 बजे आगमन कर 3:40 बजे प्रस्थान कर 16:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचती
है।
मार्ग में यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरुच, वड़ोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर(जयपुर), बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली, चरखी दादरी स्टेशनो पर ठहराव करती है।
#HoliSpecialTrain #Holi2026 #IndianRailways #UdaipurNews #RajasthanNews #Chittorgarh #Bhilwara #Dungarpur #RailwayUpdate #FestivalSpecialTrain #TrainTravelIndia #UdaipurDivision #RajasthanRailway #HoliTravel
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
