जोधपुर से चेन्नई, दानापुर और मऊ के लिए स्पेशल रेल चलेगी

 | 
special trains from jodhpur to chennai danapur and mau

 

 

Udaipur Times, Railway News: रेलवे ने आगामी त्यौहारो पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए राजस्थान के जोधपुर से दानापुर, मऊ और चेन्नई के लिए 3 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओ का संचालन किया जा रहा है। Railway News

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार

गाडी संख्या 04813, भगत की कोठी (जोधपुर)-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.10.26 से 25.11.26 तक (08 ट्रिप) भगत की कोठी से प्रत्येक बुधवार को 17.20 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23.05 बजे आगमन व 23.15 बजे प्रस्थान कर गुरूवार को 17.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। Jodhpur-Danapur Special Train

इसी प्रकार गाडी संख्या 04814, दानापुर- भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 8.10.26 से 26.11.26 तक (08 ट्रिप) दानापुर से प्रत्येक गुरूवार को 19.10 बजे रवाना होकर शनिवार को 1.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। Danapur-Jodhpur Special Train

इस गाडी में 02 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बें होंगें। Railway News

यह ट्रेन मार्ग मे जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कूचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा स्टेशन पर ठहराव करेंगी। Indian Railways

गाडी संख्या 04823, जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 4.10.26 से 29.11.26 तक (9 ट्रिप) जोधपुर से रविवार को 17.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23.00 बजे आगमन व 23.10 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 23.40 बजे मऊ पहुंचेगी। Jodhpur-Mau Special Train

इसी प्रकार गाडी संख्या 04824, मऊ-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 6.10.26 से 1.12.26 तक (9 ट्रिप) मऊ से प्रत्येक मंगलवार को 04.00 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर 02.15 बजे आगमन व 02.25 बजे प्रस्थान कर 08.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। Mau-Jodhpur Special Train

इस रेलसेवा मे 2 सैकण्ड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 6 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बो सहित 22 डिब्बे होंगे। Railway News

यह ट्रेन मार्ग मे पीपाड़ रोड, गोटन, मेड़ता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कूचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, मंडावर महवा रोड, खेडली, नदबई, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, ऐश्बाग, बादशाहनगर, आयोध्या केंट, आयोध्या, शाहगंज, खोरासन रोड, आज़मगढ़ और मुहम्मदाबाद स्टेशन पर ठहराव करेंगी। Indian Railways

गाडी संख्या 04815, जोधपुर-चैन्नई के बीच साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 3.10.26 से 28.11.26 तक (9 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक शनिवार को 21.20 बजे रवाना होकर रविवार को जयपुर स्टेशन पर 01.55 बजे आगमन व 02.05 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 20.00 बजे चैन्नई बीच पहुंचेगी। Jodhpur-Chennai Special Train

इसी प्रकार गाडी संख्या 04816, एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 6.10.26 से 1.12.26 तक (9 ट्रिप) एमजी आर चैन्नई सेट्रल से प्रत्येक मंगलवार को 17.15 बजे रवाना होकर गुरूवार को जयपुर स्टेशन पर 14.50 बजे आगमन व 15.00 बजे प्रस्थान कर 20.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। Chennai-Jodhpur Special Train

इस रेलसेवा मे 2 सैकण्ड एसी, 15 थर्ड एसी, 3 द्वितीय शयनयान व 2 गार्ड डिब्बो सहित कुल 24 डिब्बे होंगे। Railway News 

यह ट्रेन मार्ग मे जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कूचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, सोगरिया (कोटा), बाराँ, छबड़ा, रूठीयाई, गुना, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपूर, बलहारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिरयाल, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, बापटला, चिराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, नायडपेटा स्टेशन पर ठहराव करेगी। Indian Railways

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News