बिना आरक्षण भी कर सकेंगे सफर, रेवाड़ी से जयपुर और फुलेरा तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
Udaipur Times, Railway News: त्योहारी सीजन मे यात्रा करने के रेलवे आरक्षण एक टेढ़ी खीर साबित होता है । रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी से फुलेरा और रेवाड़ी से जयपुर के अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है जिसमे टिकट के आरक्षण की जरूरत नहीं है। Railway News
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की रेवाड़ी फुलेरा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के 7 फेरे तथा जयपुर-रेवाड़ी के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के 1 फेरे का संचालन किया जाएगा। Indian Railways
रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09717 रेवाड़ी फुलेरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त से 31 अगस्त 2026 एवं 4 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक रेवाड़ी से सुबह 4:15 बजे रवाना होकर सुबह 9:20 बजे फुलेरा पहुंचेगी। Rewari-Phulera Special Train
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09718 फुलेरा-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त से 31 अगस्त 2026 एवं 4 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक फुलेरा से दोपहर 1:00 (13:00) बजे रवाना होकर शाम 5:30 (17:30) बजे रेवाडी पहुंचेगी। Phulera-Rewari Special Train
यह ट्रेन मार्ग मे कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट, श्री माधोपुर, रिंगस तथा रेनवाल स्टेशन पर ठहराव करेंगी। Indian Railways
जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09719 जयपुर-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 27 अगस्त 2026 को जयपुर से शाम 4:30 (16:30) बजे रवाना होकर रात 10:00 (22:00) बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। Jaipur-Rewari Special Train
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09720 रेवाड़ी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 28 अगस्त 2026 को रेवाड़ी से सुबह 5:00 बजे रवाना होकर सुबह 9:05 बजे जयपुर पहुंचेगी। Rewari-Jaipur Special Train
यह ट्रेन मार्ग मे गाँधीनगर(जयपुर), गेटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर, खैरथल और बावल स्टेशन पर ठहराव करेंगी। Indian Railways