उदयपुर से दिल्ली-मुंबई के लिए 17 से 22 दिसंबर तक 5 अतिरिक्त फ्लाइट्स
पर्यटन सीज़न में स्पाइसजेट की घोषणा
| Updated: Nov 29, 2025, 17:00 IST
उदयपुर 29 नवंबर 2025। स्पाइस जेट ने 17 दिसंबर से 22 दिसंबर तक उदयपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए 5 अतिरिक्त फ्लाइट्स संचालित करने की घोषणा की है।
यह अतिरिक्त फ्लाइट्स 17 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच पर्यटन सीज़न में यात्रियों की डिमांड को देखते हुए संचालित की जा रही है। वर्तमान में उदयपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, जयपुर, हैदराबाद और इंदौर जैसे शहरों के लिए संचलित हो रही है। दिल्ली मुंबई के लिए अतिरिक्त फ्लाइट्स से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
इस प्रकार रहेगा अतिरिक्त फ्लाइट्स के लिए शेड्यूल
- 17 दिसंबर 2025 को स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG 9235 उदयपुर से दिल्ली शाम 5:30 (17:30) बजे रवाना होकर शाम 7:30 (19:30) बजे दिल्ली पहुंचेगी
- 19 दिसंबर 2025 को स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG 9220 उदयपुर से दिल्ली दोपहर 2:20 (14:20) बजे उदयपुर से रवाना होकर दोपहर 3:50 (15:50) बजे दिल्ली पहुंचेगी
- 19 दिसंबर 2025 को स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG 9211 उदयपुर से मुंबई शाम 4:30 (16:30) बजे उदयपुर से रवाना होकर शाम 6:20 (18:20) बजे मुंबई पहुंचेगी।
- 22 दिसंबर 2025 स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG 9212 सुबह 10:00 बजे मुंबई से रवाना होकर 11:30 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
- 22 दिसंबर 2025 स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG 9221 दिल्ली से उदयपुर दोपहर 12:10 बजे दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 1:40 (13:40) बजे उदयपुर पहुंचेगी।
Source: Media Reports
#SpiceJet #UdaipurNews #UdaipurAirport #UdaipurToDelhi #UdaipurToMumbai #RajasthanTourism #UdaipurTravel #SpiceJetFlights #UdaipurUpdates #TravelRajasthan #AviationNews
