Udaipur Times, Jaipur Mumbai Flight: स्पाइसजेट (SpiceJet) जयपुर-मुंबई के बीच नई नियमित उड़ान शुरू कर रही है। इस नई हवाई सेवा से पिंक सिटी जयपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों को एक और फ्लाइट का विकल्प मिलेगा। Jaipur Air Connectivity
स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG-701 मुंबई से दिन मे 3:25 यानि (15:25) बजे मुंबई से रवाना होकर शाम 5:25 (17:25) मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। Mumbai-Jaipur Flight
वापसी मे स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG-702 शाम 6:05 यानि (18:05) पर जयपुर से रवाना होकर रात 8:05 यानि 20:05 बजे मुंबई पहुंचेगी। Jaipur-Mumbai Flight
नई सेवा शुरू होने से जयपुर-मुंबई रूट पर रोजाना उड़ानों की संख्या 12 से बढ़कर 13 हो जाएगी। इससे जयपुर-मुंबई और मुंबई-जयपुर के बीच एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी और पैसेंजर्स को अपनी यात्रा के लिए एक और विकल्प मिलेगा।