श्रीगंगानगर-इंदौर स्पेशल ट्रेन वाया चित्तौड़गढ़ भीलवाड़ा 2 अप्रैल से
ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल रेलसेवा
उदयपुर 28 मार्च 2026। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन संभाग के भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ होकर गुज़रेगी जिससे यहाँ के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04735, श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 2 अप्रैल 2026 से 9 जुलाई 2026 तक (15 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक गुरूवार को 12.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 09.55 बजे लक्ष्मीबाई नगर पहुॅचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 04736, लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) -श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 3 अप्रैल 2026 से 10 जुलाई 2026 तक (15 ट्रिप) लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) से प्रत्येक शुक्रवार को 13.55 बजे रवाना होकर शनिवार को 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में सादुलशहर, हनुमानगढ, एलनाबाद, नोहर, तहसील भादरा, सादुलपुर, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ सीकर, सीकर, रींगस, फुलेरा, किशनगढ, अजमेर, भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच, मंदसौर, रतलाम व फतेहाबाद, चन्द्रावतीगंज स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 1 सैकण्ड एसी, 2 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड श्रेणी सहित 20 डिब्बे होगें।
#IndianRailways #RajasthanNews #Bhilwara #Chittorgarh #Indore #TrainUpdate #RailwayNews #SummerSpecialTrain #NorthWesternRailway #TravelIndia #RailNews #RajasthanRailway
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
