श्रीगंगानगर समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेल 18 अक्टूबर से

 | 
Shri Ganganagr Samastipur Special Train

Udaipur Times,  Railway News:  आने वाले त्योहारी सीजन पर यात्रियो की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। Railway News

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की गाडी संख्या 04731, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.10.26 से 29.11.26 तक (07 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार को 13.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। SriGanganagar-Samstipur Weekly Special Train

इसी प्रकार गाडी संख्या 04732, समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.10.26 से 01.12.26 तक (07 ट्रिप) समस्तीपुर से प्रत्येक मंगलवार को 00.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। Samstipur-SriGanganagar Weekly Special Train

इस रेलसेवा मे 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होंगेIndian Railways

मार्ग मे यह ट्रेन सादुलशहर, हनुमानगढ़, संगरिया, मंडी डबवाली, रामा, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर मे ठहराव करेंगी। Indian Railways

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News