Udaipur Times, Surat-Udaipur Vande Bharat Express: सूरत-उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस की उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का संचालन 2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को सूरत से प्रातः 10.00 बजे रवाना होकर शाम 17.40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। Surat-Udaipur Vande Bharat Inaugural Special
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया रेलवे द्वारा सूरत-उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह रेलसेवा मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। इस नियमित रेलसेवा का संचालन 3 अक्टूबर 2026 से किया जाएगा। उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा में वंदे भारत के 08 डिब्बों का रैक होगा। Surat-Udaipur Vande Bharat Inaugural Special
3 अक्टूबर से नियमित रेलसेवा का संचालन
उद्घाटन स्पेशल के बाद यह रेलसेवा नियमित रूप से गाड़ी संख्या 26903/26904 सूरत-उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। Indian Railways
गाड़ी संख्या 26904, उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर 2026 से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन उदयपुर सिटी से 15.35 बजे रवाना होकर 23.00 बजे सूरत पहुंचेगी। Udaipur-Surat Vande Bharat Express
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 26903, सूरत-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस 4 अक्टूबर 2026 से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सूरत से 06.10 बजे रवाना होकर 13.40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। Surat-Udaipur Vande Bharat Express
नियमित वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, आणंद, मणिनगर, असारवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर एवं जावर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में वंदे भारत के 08 डिब्बों का रैक होगा।
उदयपुर सिटी-असारवा वंदे भारत का संचालन बंद
गाड़ी संख्या 26963/26964 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन 2 अक्टूबर 2026 से बंद किया जा रहा है। Udaipur-Asarva Vande Bharat Express