स्वरूप सागर के गेट खोले

फतेहसागर 12ft के पार 
 | 
स्वरुप सागर के दो गेट खोले गए

उदयपुर 3 सितम्बर 2020 । लेकसिटी में मानसून सीज़न में आज बरसात के बीच स्वरुप सागर के दो गेट खोले गए। आज करीब साढ़े तीन बजे स्वरूप सागर के जो गेट खोले गए।

 

स्वरुप सागर (पिछोला) पिछले चार दिनों से छलक रहा था। आज पानी की अवाक् के चलते इसके दो गेट खोल दिए गए। यहाँ से पानी यूआईटी पुलिया से आयड़ होता हुआ उदयसागर पहुंचेगा 

यूआईटी पुलिया से बहता पानी

इधर मदार नहर से पानी की आवक जारी रहने से फतेहसागर भी 12ft के करीब हो चूका है। 13ft की भराव क्षमता वाले फतेहसागर भी अपनी पूर्णता की ओर अग्रसर है। फतेहसागर को भी शहरवासी जल्द ही छलकता देखेंगे। 


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News