वन ऑफ़ ए काइंड होटलो की सूची में ताज लेक पैलेस न. 1

होटल ताज लेक पैलेस को 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच मिले रिव्यु के आधार पर चुना गया। 
 | 
Taj lake palace

उदयपुर 14 मई 2025। झीलों का शहर और पर्यटन नगरी की विश्व भर में प्रसिद्ध पिछोला झील के बीच स्थित ताज लेक पैलेस होटल को ट्रेवल पोर्टल ट्रिप एडवाइज़र की हाल में जारी सूची में पहला स्थान मिला है। टॉप 5 होटलो की सूची में भारत का यह इकलौता होटल है। 

सूची के तहत वन ऑफ़ ए काइंड होटल्स नामक अवार्ड की नई श्रेणी में ताज लेक पैलेस होटल का नाम सबसे ऊपर है।  इस श्रेणी में पर्यटकों के अनुभव के आधार पर दुनिया के सबसे अनोखे और यादगार होटलो की रैंकिंग की गई। होटल ताज लेक पैलेस को 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच मिले रिव्यु के आधार पर चुना गया। 

वहीँ इस सूची में दूसरे स्थान पर आयरलैंड का ऐशफोर्ड होटल, तीसरे स्थान पर इंडोनेशिया का बम्बू इन्दाह रिसोर्ट, चौथे स्थान पर यूके का फिंगल होटल और पांचवे स्थान पर केन्या का जिराफ मैनर रहा।  

Source: Dainik Bhaskar  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News