उदयपुर दिल्ली चेतक एक्सप्रेस में डिब्बो की अस्थाई बढोतरी
यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बो की अस्थाई बढोतरी
उदयपुर 26 फ़रवरी 2026। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
जाने किन ट्रेनों में कितने डिब्बों की वृद्धि होगी
- गाडी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय रोहिल्ला -उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 1 मार्च 2026 से 31मार्च 2026 तक तथा उदयपुर सिटी से दिनांक 2 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाडी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 2 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक तथा अमृतसर से दिनांक 3 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाडी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 2 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक तथा अमृतसर से दिनांक 3 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाडी संख्या 09621/09622, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर स्पेशल रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 1.मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 2 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाडी संख्या 19608/19607, मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस में मदार से दिनांक 2 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक एवं कोलकाता से दिनांक 5 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक 1 सैकण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाडी संख्या 12065/12066, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी रेलसेवा में दिनांक 2 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक 1 वातानुकुलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाडी संख्या 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 1 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक एवं इंदौर से दिनांक 4 मार्च 2026 से 3 अप्रैल 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान व 4 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाडी संख्या 22987/22988, अजमेर-आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा में दिनांक 1 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक 2 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाडी संख्या 12988/12987, अजमेर-सियालदाह-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 1 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक सियालदाह से दिनांक 2 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक 1 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाडी संख्या 09653/09654, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल में अजमेर से दिनांक 7 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 8 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाडी संख्या 09627/09628, अजमेर-सोलापुर-अजमेर स्पेशल में अजमेर से दिनांक 4 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक एवं सोलापुर से दिनांक 5 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाडी संख्या 19617/19618, मदार-रेवाड़ी-मदार रेलसेवा में दिनांक 1 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक 05 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
#UdaipurNews #RajasthanNews #IndianRailways #ChetakExpress #RailwayUpdate #TrainNews #UdaipurRailway #AjmerNews #JodhpurNews #DelhiRailway #PassengerUpdate #RailwayPassengers #TrainTravelIndia #WesternRailway #NorthWesternRailway
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
