उदयपुर-दिल्ली चेतक एक्सप्रेस में अस्थायी कोच जोड़े गए

दो अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच फ़रवरी माह में 
 | 
Train Updates on Udaipur route North Western Railways

उदयपुर 30 जनवरी 2026।  अतिरिक्त यात्री भीड़ एवं यात्रियों की सुविधा के मद्देनज़र भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में अस्थायी कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में दिल्ली सराय रोहिल्ला–उदयपुर सिटी चेतक एक्सप्रेस में दो अस्थायी सेकंड क्लास स्लीपर श्रेणी के कोच जोड़े गए हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, ट्रेन संख्या 20473/20474 (दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला) में दो अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।

ट्रेन संख्या 20473 (दिल्ली सराय रोहिल्ला से उदयपुर सिटी):
1 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक दो अतिरिक्त कोच

ट्रेन संख्या 20474 (उदयपुर सिटी से दिल्ली सराय रोहिल्ला):
2 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक दो अतिरिक्त कोच

रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को बढ़ती भीड़ के दौरान राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।

#UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #UdaipurNews #RajasthanNews #Udaipur #IndianRailways #ChetakExpress #DelhiToUdaipur #RailwayUpdates #NorthWesternRailway #TrainNews #TravelUpdate