राजस्थान हरियाणा से चलने वाली दो रेलगाड़ियों मे AC डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी
| Updated: Aug 11, 2026, 20:16 IST
Udaipur Times, Railway News: यात्रियों की सुविधा के लिए एवं अतिरिक्त यात्री भार के मद्देनजर रेलवे ने जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर और हिसार-तिरुपति-हिसार एक्स्प्रेस मे वातानुकूलित AC डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है ।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार
- गाड़ी संख्या 22491/22492 जोधपुर दिल्ली जोधपुर रेलसेवा मे जोधपुर से दिनांक 16 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 एवं दिल्ली से दिनांक 17 अगस्त 2026 से 1 सितंबर 2026 तक 1 थर्ड AC तथा 1 थर्ड AC इकोनोमी श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है ।
- गाड़ी संख्या 14723/14724 हिसार तिरुपति हिसार रेलसेवा मे हिसार से दिनांक 22 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 एवं तिरुपति से दिनांक 17 अगस्त 2026 से 1 सितंबर 2026 तक 1 थर्ड AC श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है ।
