उदयपुर में धीरे धीरे बढ़ रही है पर्यटकों की आमद रफ़्त

कोरोना की सबसे ज़्यादा मार पयर्टन व्यवसाय पर पड़ी है 

 | 
Saheliyon ki Badi
पर्यटको का कहना है कि तेज धूप और गर्मी होने के कारण समय को बढ़ाना चाहिए। 

कोरोना की दूसरी लहर में दो माह से प्रदेश में ठप्प पड़ी पर्यटन गतिविधियों के फिर से पटरी पर लौटने की उम्मीद अब बढ़ रही है। राजस्थान में अनलॉक की प्रक्रिया शुरु होने के साथ ही सभी पर्यटन स्थल, पुरातात्विक स्मारक व स्थल फिर से खुल चुके है। 

पर्यटन क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में शुमार लेकसिटी में भी धीरे धीरे पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलो में से एक सहेलियों की बाड़ी में पर्यटको का आना फिर से धीरे-धीरे शुरु हो गया है। 

शहर के पर्यटन स्थलों, स्मारकों और संग्रहालयों को खोलने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही निर्धारित किया है। इतना कम समय होने के कारण पर्यटक कम ही नजर आ रहे है। पर्यटको का कहना है कि तेज धूप और गर्मी होने के कारण समय को बढ़ाना चाहिए। 

इसके साथ ही वीकेंड्स पर भी पर्यटन स्थलों को खोला जाना चाहिए। वीकेंड्स पर पर्यटकों की संख्या अच्छी खासी रहती है। वहीं दूसरी तरफ़ वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी लहर की आशंका होने से भी पर्यटकों में डर बना हुआ है। इसके साथ ही पर्यटकों की संख्या कम होने के कारण कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव पर्यटन उद्योग पर पड़ा है। शहर में लगभग 500 से अधिक छोटे-बड़े होटल्स है। जिनमें से 50 प्रतिशत अभी खुले ही नहीं है। वहीं गाइड अनूप खान पठान का कहना है कि दो वर्षो से पर्यटन उद्योग पर पड़ा है। इस क्षेत्र में कार्य करने वाले अधिकांश लोगों के पास रोजगार नहीं है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News